गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह से गोविंदपुर गांव को जोड़ने वाले गोधनी नाला पुल के दोनों ओर बनी संपर्क सड़क निर्माण के महज 20 दिन बाद ही टूटने लगी है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क टूटने पर लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। मरदह से गोविंदपुर गांव को जोड़ने वाले गोधनी नाला पुल और उसके दोनों तरफ सड़क का निर्माण करीब 68 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया गया था। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद पुल बनने से ग्रामीणों में खुशी थी, लेकिन सड़क की खराब गुणवत्ता ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सड़क उखड़ने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर मिलीभगत कर घटिया निर्माण कराने और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि इस...