Ghazipur News: 19वें दिन भी जारी रहा सभासदों का धरना, आंदोलन की चेतावनी
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 19वें दिन भी जारी रहा। धरनारत सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग, तानाशाही रवैये, विकास प्रस्तावों की अनदेखी और नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली कराने समेत कई आरोप लगाए। नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासदों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को व्यक्तिगत बैठकों और धार्मिक आयोजनों में ले जाया जा रहा है, जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभासदों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तैनाती, कार्यों और जिम्मेदारियों का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही बोर्ड की बैठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.