Ghazipur News: 1883 की ऐतिहासिक विरासत पर चला बुलडोजर
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन का पुराना मुख्य भवन अब अतीत का हिस्सा बन गया है। करीब 1883 के दौर की रेल विरासत को समेटे इस भवन को रेलवे ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इसके साथ ही दशकों तक यात्रियों के सफर, अपनों से मुलाकात और अनगिनत यादों का गवाह रहा स्टेशन का पुराना भवन इतिहास के पन्नों में सिमट गया। पुराना गाजीपुर घाट स्टेशन लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। वर्ष 2024 में पुराने स्टेशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर नए गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन का निर्माण कर उसे चालू कर दिया गया। इसके बाद पुराने भवन को बंद कर दिया गया था। उपयोग बंद होने के बाद भवन धीरे-धीरे वीरान होता गया और आखिरकार रेलवे ने उसे ध्वस्त कर दिया। ताड़ीघाट-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.