Ghazipur News: 179 परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच
गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए विकासखंड सैदपुर के सभी 179 परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर इसके लिए 19 बिंदुओं की चेकलिस्ट तैयार की गई है। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय का वास्तविक निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और कमियों का अलग-अलग ब्योरा तैयार किया जाएगा। जांच के बाद विद्यालयवार रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। निरीक्षण में पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, पानी, हाथ धोने की व्यवस्था, यूरिनल, कक्षाओं और शौचालयों में टाइल्स, किचन शेड, ब्लैकबोर्ड, रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.