Ghazipur News: 16 वाहनों का चालान, नौ हजार वसूला जुर्माना
गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। क्षेत्र को अपराध मुक्त और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सोमवार की देर शाम थाना प्राभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों, राहगीरों एवं लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों से अपील कर संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए अपील किया। कहा कि जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। गश्त के दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान भी चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान हेलमेट, वाहन के दस्तावेज एवं अन्य यातायात नियमों की जांच करते हुए कुल 16 वाहनों का चालान किया गया। जिससे नौ हजार का जुर्मान वसूला गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.