गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- किराना स्टोर में चोरी की घटना Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खानपुर बाजार स्थित राज किराना स्टोर में शनिवार की भोर चोरों ने सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये का किराना सामान और 15 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में तीन जगह सेंध लगाई। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार सोमारू के अनुसार, शनिवार रात वह रामलीला में हनुमान का पात्र निभाने के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे दुकान के सामने से गुजरने के दौरान सब कुछ सामान्य था। इसके बाद चोरों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर दाल, चीनी, तेल समेत अन्य किराना सामान और नकदी पार कर दी। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सामान निकालते दिखाई दे रहा है। हा...