गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास सोमवार सुबह 15 स्विट्जरलैंड के पर्यटकों को लेकर गाजीपुर से गंगा नदी के रास्ते अपने अगले पड़ाव वाराणसी के लिए रवाना हुआ। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस क्रूज को देखने के लिए नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग अपने मोबाइल में क्रूज की तस्वीरें और वीडियो कैद करते नजर आए। क्रूज के साथ एक अन्य जहाज भी चल रहा था, जो नदी मार्ग को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ रहा था। क्रूज के गाइड सबेचाची भट्टाचार्य के मुताबिक, 15 विदेशी पर्यटकों को लेकर गंगा विलास 12 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना हुआ था। रविवार, 25 अक्टूबर को यह गाजीपुर के हमीद सेतु के पास पहुंचा। यहां पर्यटकों ने शहर स्थित लॉर्ड कॉर्नवालिस के मकबरे का दीदार किया और शहर का भ्रमण किया। इ...