Ghazipur News: 15 वाहनों का किया 20 हजार का चालान
गाजीपुर, जुलाई 3 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। पुलिस ने सरैला चट्टी के समीप यादव चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों का कुल 20 हजार रुपये का चालान किया गया। उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: वाहन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों का Rs.20 हजार का चालान यह भी पढ़ें- Jahanabad News: वाहन जांच में 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.