गाजीपुर, अगस्त 25 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के जर्जर परिषदीय विद्यालय भवनों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को क्षेत्र के 15 जर्जर स्कूल भवनों में तत्काल प्रभाव से शैक्षिक कार्य बंद कराने और उन्हें ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमानियां के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक कुमार गौतम ने क्षेत्र के सभी 15 परिषदीय विद्यालय भवनों को जर्जर घोषित किया है। इन भवनों में बच्चों की पढ़ाई तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। विभाग के अनुसार, छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें आसपास के सुरक्षित परिषदीय विद्यालयों अथवा अन्य सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mohoba News: बैठक में ...