Ghazipur News: 13 शोहदों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिलेभर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रक्षाबंधन पर्व से पहले गुरुवार को पुलिस ने कुल 13 शोहदों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया। वहीं डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को चेतावनी दी गई। यह अभियान शुक्रवार को भी चलेगा। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने बाजारों व शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस गश्त किया। साथ ही स्कूल, कॉलेज, मार्केट एरिया, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और स्थानीय बाजारों में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस की टीमें इन क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखे रहीं। वहीं महिलाओं से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.