गाजीपुर, नवम्बर 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यह योजना कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के लिए लागू है। शासन की ओर से जारी संशोधित समय-सारिणी के अनुसार, छात्र-छात्राएं नवीनीकरण (रिन्यूअल) और नवीन (फ्रेश) छात्रवृत्ति आवेदन 15 सितंबर से 13 नवंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं, नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थानों द्वारा 15 नवंबर तक अग्रसारित किया जाएगा। नवीन आवेदनों को संस्थानों द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 17...