Ghazipur News: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
गाजीपुर, अक्टूबर 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में आगामी 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर यह आयोजन जनपद न्यायालय गाजीपुर, बाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद तथा ग्राम न्यायालय जखनियां और जमानियां सहित विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इसमें उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, छोटे एवं लघु आपराधिक वाद, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, स्टाम्प एवं पंजीयन वाद, मोटर दुर्घटना वाद, चकबंदी, श्रम, उपभोक्ता फोरम, बाट-माप, कराधान तथा बिजली चोरी से संबंधित मामलों का निस्तारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.