Ghazipur News: 111.5 करोड़ से चौड़े होंगे जिले के दो स्टेट हाईवे
गाजीपुर, जुलाई 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दो महत्वपूर्ण राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। करीब 111.50 करोड़ रुपये की लागत से गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग और बूढ़नपुर-दीदारगंज मार्ग (राज्य राजमार्ग-124) को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रस्ताव के अनुसार गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण पर लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि बूढ़नपुर-दीदारगंज मार्ग (राज्य राजमार्ग-124) के लिए 46.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दोनों मार्ग वर्तमान में बढ़ते यातायात दबाव के कारण संकरे पड़ चुके हैं, जिससे लोगों को जाम और दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
राजमार्गों का चौड़ीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.