Ghazipur News: 11 हजार वोल्ट लाइन टूटने से पांच गांवों की बिजली 12 घंटे से ठप
गाजीपुर, जुलाई 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)। विद्युत उपकेंद्र के अमौरा फीडर की 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन रविवार रात फतेहपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास टूटकर खेत में गिर गई, जिससे हुसैनाबाद, देहवल, खजूरी, नई बस्ती और उसिया समेत पांच गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब 11 बजे से बाधित आपूर्ति के कारण ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। उसिया के ग्राम प्रधान समस तबरेज खान ने बताया कि जर्जर तारों के कारण आए दिन फॉल्ट और तार टूटने की घटनाएं होती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया। अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि हाईटेंशन तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कार्य के लिए विद्युत कर्मियों को लगाया गया है और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.