गाजीपुर, अगस्त 31 -- Ghazipur News: मरदह। ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अबीसहन का ताला सुबह 11 बजे खुलने और इलाज के इंतजार में मरीजों द्वारा नारेबाजी व हंगामा किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने समय से अस्पताल न खुलने के कारण दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करने के मामले में जांच आख्या भी मांगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीएचसी पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अस्पताल नियमित रूप से समय से नहीं खुलता, जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। नोटिस जारी होने के बाद ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों में हड़कं...