Ghazipur News: 108 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ सतचंडी महायज्ञ शुरू
गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बवाड़ा स्थित सुरसरि गंगा तट पर रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ 108 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली यात्रा भीखीचौरा से बवाड़ा होते हुए सुजानपुर पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु गंगा घाट स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। महायज्ञ में अयोध्या के रामघाट से पधारे शिवदास जी महाराज के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, पूजन-पाठ और हवन होगा। हवन में दशांग, काला तिल, चावल, जौ, गुड़ और कमलगट्टा सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कलश स्थापन के साथ नवरात्र का शंखनाद, देवी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.