गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। कुंडेसर से करीमुद्दीनपुर जाने वाली 33 केवी विद्युत लाइन में लगातार फाल्ट के चलते विद्युत उपकेंद्र करीमुद्दीनपुर से जुड़े 103 गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिनों से बाधित है। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी और अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीण गुरुवार को कुंडेसर स्थित विद्युत वितरण केंद्र पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि केवल फाल्ट ठीक करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। कुछ दिनों बाद फिर से आपूर्ति बाधित हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 40 घंटे में तीन बार 33 केवी लाइन में फाल्ट हो चुका है। दो द...