गाजीपुर, नवम्बर 25 -- Ghazipur News: खानपुर। गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खानपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह रामपुर ईशीपुर रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक पिकअप पकड़ी। वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर लादे गए 10 गोवंश बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग की पिकअप में गोवंश लादकर तस्कर बिहरीगंज डगरा और रामपुर ईशीपुर के रास्ते बिहार जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह करीब 6:50 बजे रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप पहुंची तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। वाहन में 10 गोवंश अमानवीय तरीके से लदे मिले।पुलिस ने मौके से अच्छेलाल बिंद (21) निवा...