Ghazipur News: हैमर थ्रो में आर्ष यादव ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक, बढ़ाया गाजीपुर का मान
गाजीपुर, नवम्बर 28 -- Ghazipur News: देवकली (गाजीपुर)। देवकली ब्लॉक के बरगांव हथौड़ी निवासी होनहार खिलाड़ी आर्ष यादव ने हैमर थ्रो स्पर्धा में लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। वह उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र हैं। 27 नवंबर को रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आर्ष यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से देवकली क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आर्ष के पिता अनुराग सिंह यादव उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर कोतवाली में प्रभारी हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: 14 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.