Ghazipur News: हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, अगस्त 20 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद द्वारा गृह कर (हाउस टैक्स) में की गई बढ़ोतरी के विरोध में नगर व्यापार मंडल और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि गृह कर में अत्यधिक वृद्धि से नागरिकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने बढ़ी दरों को वापस लेकर कर को सीमित और तर्कसंगत दायरे में रखने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगरवासी अपने बच्चों के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में जाहिद सिद्दीकी, नारायण दास चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल रहे। एसडीएम निधि ने ज्ञापन लेकर संबंधित नगर पालिका अधिकारियों तक पहुंचाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.