Ghazipur News: हाईटेंशन तार से पेड़ की टहनी में लगी आग
गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। दिलदारनगर-भदौरा मार्ग पर रकसहा गांव के पास रविवार को सड़क किनारे स्थित एक पेड़ की टहनी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से सट गई। इससे शॉर्ट सर्किट होने पर टहनी में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगी। कुछ देर बाद जलती हुई टहनी सड़क किनारे गिर पड़ी। संयोगवश उस समय वहां से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और वाहन चालक आवागमन करते हैं। पेड़ों की बढ़ी हुई टहनियां लंबे समय से हाईटेंशन लाइन से सटी हुई हैं, जिससे लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.