Ghazipur News: हाईटेंशन तार टूटने से दर्जनों गांवों की बिजली गुल, छह घंटे से लोग परेशान
गाजीपुर, अक्टूबर 14 -- Ghazipur News: गाजीपुर (दिलदारनगर)।विद्युत उपकेंद्र के अमौरा फीडर की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार बुधवार की सुबह निजी हॉस्पिटल के पास टूटकर गिर गया। इससे दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट के साथ ही कामकाज में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पानी की मोटर बंद हो गईं। इससे लोगों को पानी के लिए भी दिक्कत उठानी पड़ी। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से बिजली पर निर्भर घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। ग्रामीणों को बिजली बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र के सहायक एसएसओ महफूज ने बताया कि हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचकर मरम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.