Ghazipur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर
गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पेड़ पर लकड़ी काटते समय सोमवार को एक किशोर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरकर अचेत हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक एनएच-24 के किनारे ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र के समीप सुहवल निवासी 16 वर्षीय सोनू बनवासी पुत्र रामसनेही एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान वह पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका लगने से सोनू लगभग 40 फीट की ऊंचाई से जमीन पर जा गिरा और मौके पर ही अचेत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से सोनू को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया। जेई आशीष कुमार ने बताया कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.