गाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बरेसर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सागर पाली दयाल निवासी 35 वर्षीय युवक हाईटेंशन तार से प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि 35 वर्षीय आशीष सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह हार्वेस्टर का मरम्मत करने के लिए उसके ऊपरी सिरे पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान उनका सिर के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के तार से प्रवाहित बिजली की चपेट में आ गये। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गये। परिजनों ने तत्काल स्थानीय चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अमृता तथा मां इंदू देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। इनके चार वर्ष की पीहू और दो वर्ष का पुत्र ह...