गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: रेवतीपुर। स्थानीय गांव की भीष्मदेव राय पट्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को उपचार के लिए रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक छह वर्षीय रूद्र गुप्ता और पांच वर्षीय रियांश गुप्ता पुत्र अमित गुप्ता घर की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान छत के बगल से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। यह भी पढ़ें- Nawada News: बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आया बालक, मौत हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तत्काल दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। प्रभारी चिक...