Ghazipur News: हर व्यक्ति को स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत : डा. बीती
गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर के कचहरी रोड स्थित श्री हंस योग आश्रम से स्वच्छता अभियान का चलाया गया। डा. बीती सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें संत, आश्रम के सेवक, स्थानीय निवासी सहित स्वयं सेवक और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डा. बीती सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता पर ध्यान देने की जरूरत है। खुद जागरूक बनने के साथ ही दूसरें को भी जागरूक करें। उन्होने मौजूद लोगों से अपील किया कि जागरूकता ही स्वच्छता अभियान को सफल बना सकता है। इसलिए हम खुद साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए दूसरें को भी जागरूक करें। इस दौरान कृपा शंकर राय सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.