गाजीपुर, सितम्बर 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। हरितालिका तीज पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक रौनक बढ़ गई है। पर्व में कुछ दिन शेष रहने के बावजूद महिलाएं अभी से खरीदारी में जुट गई हैं। बाजारों में तीज से जुड़े पूजन सामग्री और सोलह शृंगार के सामानों की दुकानें सज गई हैं। इससे बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं और दुकानदारों में भी उत्साह है। तीज पर्व को लेकर बाजार में शंकर-पार्वती की आकर्षक मूर्तियां बिक्री के लिए पहुंच गई हैं। इसके अलावा सुहाग की पिटारी, खीरा, रबड़ी, सूतफेनी, लाल कपड़े सहित पूजन में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री की दुकानें लगाई गई हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: हरतालिका तीज पर्व की तैयारी हुई तेज महिलाओं के लिए चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, काजल, चुनरी, आलता और अन्य सोलह शृंगार के सामान भी दुकानों पर उ...