Ghazipur News: हरितालिका तीज की पूर्वसंध्या पर बाजारों में रही धूम
गाजीपुर, सितम्बर 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। हरितालिका तीज पर्व की पूर्वसंध्या पर रविवार को जिले के प्रमुख बाजारों में जमकर रौनक रही। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी पूरे दिन महिलाओं की भीड़ लगी रही। पर्व के लिए सजने-संवरने की तैयारी में जुटी महिलाएं देर रात तक पार्लरों में अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, लालदरवाजा, चीतनाथ सहित प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए पहले से ही विभिन्न प्रकार की श्रृंगार सामग्री और पूजा से संबंधित सामान मंगा लिया था। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.