Ghazipur News: हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- Ghazipur News: गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने हत्या से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बीएनएस से संबंधित आरोपी के घर पर दबिश दी गई। मौके से चीतनाथ निवासी संजय राजभर पुत्र प्रभु राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.