गाजीपुर, जुलाई 17 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बरही गांव के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में होमगार्ड जवान वंशनरायण राम की मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक वाहन से टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार होमगार्ड के जवान वंशनराण राम निवासी अलावलपुर थाना जंगीपुर गुरुवार की रात को मरदह थाने में ड्यूटी पर जा रहे थे। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बरही गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। टक्कर के बाद इनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और यह गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Mau News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की उपचार के दौरान मौत लोगों ने देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी...