Ghazipur News: स्व. रामबचन राय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: भांवरकोल। कनुवांन गांव निवासी समाजसेवी एवं किसान स्व. रामबचन राय की तृतीय पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पांच घंटे तक अखंड हरिकीर्तन, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वक्ताओं ने स्व. राय को समाजसेवा के प्रति समर्पित और सरल व्यक्तित्व का धनी बताया। उनके पुत्र एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रांश कुमार राय ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में विद्यासागर राय, सुरेश राय सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.