Ghazipur News: स्व-गणना की सुविधा का करें व्यापक प्रचार प्रसार : डीएम
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 की तैयारियों और स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर सोमवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरे कराए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण 14 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को स्व-गणना की सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय बनाकर आम लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें, जिससे प्रत्येक परिवार इस सुविधा का लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.