गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। धामुपुर गांव स्थित वीर अब्दुल हमीद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के अभाव में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फार्मासिस्ट रामसुरेश चौरसिया दो माह पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि एएनएम का तीन माह पहले मिर्जापुर स्थानांतरण हो गया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अजय कुमार की ड्यूटी पिछले दो सप्ताह से जिला मुख्यालय पर एसआईआर में लगी है। ऐसे में मरीज बिना इलाज लौटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों सरवन सिंह, मनोज यादव, अनिकेत चौहान, अरविंद कुमार, भरत यादव, मनोज चौहान और रामजी यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...