गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: सैदपुर। नगर के अतिप्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मन्दिर स्थित गंगा घाट व मन्दिर परिसर में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सैदपुर नगर की ओर से श्रम-साधना (सेवा) यज्ञ का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में दर्जनों स्वयंसेवकों ने उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ श्रमदान कर मंदिर परिसर तथा उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की। स्वयंसेवकों ने झाड़ू लगाकर, कूड़ा-कचरा एकत्रित कर तथा परिसर को स्वच्छ बनाकर समाज में स्वच्छता एवं सेवा का प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन ने कहा कि स्वच्छता भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने घर, मोहल्ले, मंदिर तथा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को अपना दायित्व मानकर न...