Ghazipur News: स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत यात्रियों को किया जागरूक
गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के पर्यावरण और साफ-सफाई प्रबंधन अनुभाग ने गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखना था। इस दौरान जागरूकता रैली, सार्वजनिक उद्घोषणा और विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया गया। यात्रियों से स्टेशन परिसर में गंदगी न फैलाने और कूड़े को निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गाजीपुर सिटी स्टेशन पर यात्रियों को किया जागरूक रेल कर्मियों ने गीले और सूखे कचरे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.