गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय कन्हईपुर में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर हॉकी खिलाड़ी सृष्टि यादव और शिवम यादव को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। कक्षा पांच के छात्र शिवम यादव का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और छात्रा सृष्टि यादव का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के लिए होने पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। विद्यालय के शिक्षक अवनीश यादव ने दोनों खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्र-छात्राओं की सफलता अन्य बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। सम्मान समारोह के दौरान शिवम और सृष्टि ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने ...