गाजीपुर, अक्टूबर 23 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शिक्षक एमएलसी के दस और स्नातक एमएलसी के 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गईं। शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुई। सुबह आठ से सायं चार बजे तक मतदान हुआ। शिक्षक एमएलसी के लिए 69.52 फीसद व स्नातक के लिए 43.61 फीसद लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। डीएम अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह पूरे दिन मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे। जोनल मजिस्ट्रेट भी मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे थे। हालांकि कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी मतपेटिकाएं निर्वाचन कार्यालय में जमा कराई गईं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: साढे दस बजे तक स्नातक के 5.48 और शिक्षक के 11.62 प्रतिशत ने किया मतदान जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्नातक और...