Ghazipur News: स्थापना दिवस पर धार्मिक स्थलों पर सेवा सामग्री वितरित
गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर सोमवार को दिलदारनगर अघोर सेवा मंडल, गिरनार आश्रम की ओर से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सेवा सामग्री वितरित की गई। पिछले 11 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत मंदिर, गुरुद्वारा, जामा मस्जिद, थाना और ऐतिहासिक मजार सहित कई स्थानों पर झाड़ू, अगरबत्ती और माचिस पहुंचाई गई। अवधूत संत ओम राम जी ने बताया कि अघोरेश्वर भगवान राम जी ने 21 सितंबर 1961 को वाराणसी में श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना गरीब, दुखी, असहाय और कुष्ठ रोगियों की सेवा के उद्देश्य से की थी। इस अवसर पर बुजुर्गों को आवश्यक सामग्री दी गई और सेवा कार्य से जुड़े श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- धर्म-संस्कृति के क्षेत्र में अवधूत भगवान राम का योगदान अविस्मरणीय कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.