गाजीपुर, नवम्बर 2 -- Ghazipur News: सादात (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने अवैध पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बीते शनिवार को निखिल मिश्रा पुत्र धर्मवीर मिश्रा ने मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी देने की सूचना दी थी, जिस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कृषांत यादव उर्फ नान्हू यादव पुत्र हीरा यादव निवासी सेमरौल, थाना सादात को सोमवार की सुबह सेमरौल चट्टी से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मय हमराह शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस...