Ghazipur News: स्टेशन बाजार में अतिक्रमण से जाम, यात्रियों की छूट रही ट्रेन
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्टेशन बाजार के मुख्य मार्ग की सड़क पटरी पर ठेले-खोमचे और सब्जी मंडी लगने से भारी अतिक्रमण हो गया है। इसके चलते सुबह के समय भीषण जाम की स्थिति बन रही है। बड़े वाहनों के प्रवेश और सड़क पर बेतरतीब खड़े होने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और रेल यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण दूर-दराज जाने वाले यात्रियों की ट्रेन तक छूट जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क के हिस्से पर कब्जा करने के साथ खरीदार भी अपने वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। इससे पैदल चलने वालों के लिए रास्ता भी बाधित हो जाता है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस जैसे वाहनों के निकलने में भी परेशानी होती है। लोगों ने नगर पालिका परिषद और एसडीएम से सड़क के दोनों तरफ किए गए अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.