गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार को करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस गाजीपुर भेज दिया। जीआरपी के चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रामगंगा नहर में तिगाई के पास उतरता मिला युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...