Ghazipur News: स्टेशन पर गंदगी देख डिप्टी चीफ इंजीनियर ने लगाई फटकार
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के डिप्टी चीफ इंजीनियर (सेफ्टी) शिव कुमार ने बुधवार को टीम के साथ दिलदारनगर जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर गंदगी और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों को चिंहित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी चीफ इंजीनियर दोपहर में श्रमजीवी एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंचे। उनके पहुंचते ही रेलकर्मियों में खलबली मच गयी। उन्होने रेल लाइनों सहित स्टेशन पर साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। वाटर बूथ के पास गंदगी मिलने और सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने पर उन्होंने बक्सर के स्वास्थ्य निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- Bi...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.