Ghazipur News: स्टेशन पर अचेतावस्था मे मिला युवक
गाजीपुर, सितम्बर 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर(दिलदारनगर)।दिलदारनगर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर फुट ओवरब्रिज के समीप सोमवार देर शाम करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यात्री को अचेत देख आसपास मौजूद लोगों ने आरपीएफ को सूचना दी।सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने डायल 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई। इसके बाद यात्री को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्री लाल रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर पहने हुए है। जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ और जीआरपी उसकी पहचान कराने में जुटी हैं। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.