Ghazipur News: स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर मिला दिव्यांग अधेड़ का शव
गाजीपुर, नवम्बर 16 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर रविवार की भोर में करीब 55 वर्षीय एक दिव्यांग अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि मृतक एक पैर से दिव्यांग था और रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर मिला दिव्यांग अधेड़ का शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.