गाजीपुर, जुलाई 31 -- Ghazipur News: गाजीपुर (सादात)। वाराणसी से सब्जी लेकर जखनियां जा रही एक पिकअप गाड़ी सादात थाना क्षेत्र के शिशुआपार स्थित अमरहिया कुटी के पास शुक्रवार की सुबह पलट गई। हादसे में पिकअप चालक विक्की साहू को मामूली चोटें आईं। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से सब्जी को दूसरी गाड़ी से जखनियां ले जाया गया। पिकअप चालक विक्की साहू ने बताया कि वह वाराणसी से आ रहा था, तभी अचानक गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के दाएं तरफ गड्ढे में पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद दोबारा घूमकर विपरीत दिशा में सीधी खड़ी हो गई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चालक का निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया।दुर्घटना में पिकअप पर लदी भार...