गाजीपुर, जुलाई 14 -- Ghazipur News: जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुख्यालय स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा इन दिनों स्टाफ की भारी कमी से जूझ रही है। कर्मचारियों की कमी के कारण ग्राहकों को समय पर बैंकिंग सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे आए दिन बैंक परिसर में ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी की स्थिति बन रही है। ग्रामीण क्षेत्र की इस प्रमुख शाखा का कारोबार करीब 270 करोड़ रुपये होने के बावजूद पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं कराया गया है। शाखा में पहली बार मुख्य प्रबंधक की तैनाती की गई है, लेकिन सीमित कर्मचारियों के कारण वे भी बेहतर सेवाएं देने में असहाय नजर आ रहे हैं। मुख्य प्रबंधक ने बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया के चलते फिलहाल स्टाफ की कमी है। उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की गई है और स्टाफ मिलते ही सेवाओं में सुधार ...