Ghazipur News: स्टांप वेंडर और कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए अलग स्थान तय
गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त Ghazipur News: कासिमाबाद, हिंदुस्तान संवाद। पिछले कई दिनों से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। एसडीएम कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा ने तहसील परिसर में स्टांप वेंडर और कंप्यूटर ऑपरेटर के बैठने के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित कर दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन ने अधिवक्ताओं की मांगों को मान लिया है। अब अधिवक्ता पूर्व की भांति न्यायिक कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील परिसर में स्टांप वेंडर और कंप्यूटर ऑपरेटर के टेबल उनके साथ ही लगे हुए थे। इससे अधिवक्ताओं को कार्य में परेशानी होती थी। आरोप था कि अधिवक्ता के नाम पर कार्यालयों में जाकर पत्रावलियों से संबंधित जानकारी ली ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.