गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर कोतवाली के हुसैनपुर गांव में मंगलवार को स्कूल जाने के लिए ड्रेस पहनते समय सांप ने एक बालिका को डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार हुसैनपुर गांव निवासी रामू बिंद ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 6 वर्षीय दिशा स्कूल जाने के लिए घर पर ड्रेस पहन रही थी। इसी दौरान सांप ने डंस लिया। परिवार के लोग बालिका को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...