Ghazipur News: स्कूल जाने वाला मार्ग पर चलना भी दूभर
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर। एनएच मार्ग से शहर की ओर जाने वाली गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज बिंदवलियां से छतरी रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग एनएच रोड से शहर में जाने का नजदीकी रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क किनारे और आसपास कई विद्यालय भी स्थित हैं, जिससे विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है। जलभराव के बीच पैदल आने-जाने के दौरान कई बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन अब बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो गई है। सड़क पर पानी जमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.