Ghazipur News: स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन सुरक्षित
गाजीपुर, अक्टूबर 30 -- Ghazipur News: मनिहारी/ जंगीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरौली उर्फ पहेतिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी बहन बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिधार खुर्द (बहरामपुर) गांव निवासी 26 वर्षीय रामअवतार यादव पुत्र पारस यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, रामअवतार दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। बताया गया कि रामअवतार अपनी बहन को दवा दिलाने के लिए अलावलपुर गया था। वहां से लौटते समय दोपहर करीब एक बजे सरौली उर्फ पहेतिया गांव के पास हंसराजपुर की तरफ से जंगीपुर जा रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.